Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः नगर निगम मुख्यालय में जनता दरबार आयोजित, महापौर ने सुनीं समस्याएं


लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में महापौर सुषमा खर्कवाल ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें सफाई, जलनिकासी, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट एवं कर संबंधी मुद्दे प्रमुख रहे।

महापौर ने प्रत्येक प्रकरण को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है और पारदर्शी व जवाबदेह व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर उपस्थित पार्षदगणों एवं वरिष्ठजनों से महापौर ने शिष्टाचार भेंट कर शहर के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |