Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुलतानपुर: सड़क हादसे में महादेवपुर के रहने वाले ट्रक चालक की मौत


जयसिंहपुर। गोसाईगंज थानाक्षेत्र के महादेवपुर निवासी ट्रक चालक की सूरत में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बुधवार शाम जब शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

थाना क्षेत्र महादेवपुर निवासी भैयाराम वर्मा (38) गुजरात के सूरत शहर में ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार की रात वह दुमास थाना क्षेत्र के तापी पुल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान ट्रक का पिछला टायर पंचर हो गया। वह सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर पंचर ठीक कर रहे थे, तभी रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भैयाराम गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन बुधवार देर शाम शव लेकर गांव पहुंचे। शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। भैयाराम तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके छोटे भाई संकठा प्रसाद वर्मा और सूरज लाल वर्मा हैं। मृतक की पत्नी अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |