Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंजः एसपी ने पुलिस चौकी का फीता काटकर किया लोकार्पण


गौरीगंज/अमेठी। उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन व आमजनमानस को त्वरित पुलिस सहायता पहुंचाने एवं औद्योगिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक द्वारा थाना गौरीगंज अन्तर्गत औद्योगिक क्षेत्र टिकरिया में पुलिस चैकी का जीर्णोद्धार के उपरान्त फीता काटकर लोकार्पण किया गया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज श्री अखिलेश वर्मा, टिकरिया सीमेन्ट फैक्ट्री के अधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक गौरीगंज श्री श्याम नारायण पाण्डेय व अन्य अधि0ध्कर्म0गण व क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्ति मौजूद रहे । पुलिस चैकी औद्योगिक क्षेत्र टिकरिया” का उद्देश्य उद्यमियों, कर्मचारियों एवं आसपास के लोगों की सुरक्षा एवं त्वरित सहयता सुनिश्चित करना है । पुलिस चैकी के लोकार्पण से औद्योगिक क्षेत्र में व आसपास के क्षेत्रों में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा व लोगों को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |