Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उन्नाव: सड़क हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की हुई मौत


उन्नाव। जनपद के औरास थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। यह घटना संडीला-चकलवंशी मार्ग पर सिधुर बॉर्डर के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

मृतकों की पहचान सचिन 19 वर्ष  पुत्र स्व. राम भजन और नैमिष 21 वर्ष  पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई है। दोनों बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के महामन खेड़ा और गोपी खेड़ा के निवासी थे। वे आपस में चचेरे भाई थे।लाल नैमिष, सचिन की बुआ का लड़का था।

परिजनों के अनुसार, सचिन खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था, जबकि नैमिष ट्रक चालक था। बुधवार रात दोनों सफीपुर थाना क्षेत्र के लुधौसी गांव में आयोजित एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे।रास्ते में औरास थाना क्षेत्र के सिधुर बॉर्डर के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औरास ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। औरास थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |