लखनऊ: पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य सत्येंद्र कुमार बारी के जन्मदिन के अवसर पर युवाओं ने किया रक्तदान ! जन्मदिवस को प्रदेशभर में युवाओं ने जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया
February 03, 2026
लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र कुमार बारी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में युवाओं ने जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया इस अवसर पर प्रदेश भर के विभिन्न जनपदों में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया,समाज के जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जुड़ी सामग्री का वितरण किया गया स इसी के साथ लोक बंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय में बड़े स्तर पर युवाओं ने रक्तदान करके सत्येंद्र कुमार बारी के जन्मदिन को जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया स इस मौके पर सत्येंद्र कुमार ने कहा मैं प्रत्येक वर्ष अपने जन्मदिन के अवसर पर समाज के अति गरीब कमजोर और जरूरतमंद लोगों के बच्चों के साथ में पूरा दिन व्यतीत करता हूं और इनके साथ खाना खाता हूं स इन लोगों को मिठाई काफी किताब भी वितरित करता हूंस जिन युवाओं ने मेरे जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में तमाम सारे आयोजन किए हैं उनको मैं धन्यवाद कहता हूं और जिन लोगों ने आज मेरे लिए रक्तदान किया है सभी का मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं स आज मेरे उन तहसील में जन्मदिन को मेरे समर्थकों ने जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया है स पूरे प्रदेश के युवाओं को बहुत-बहुत धन्यवादस मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है समाज के हर दबे कुछ ले पीड़ित कमजोर व्यक्ति की मैं मदद करूं और इसी उद्देश्य को लेकर के उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में मैं स्वयं आयोग के सदस्य के रूप में जाकर के सुनवाई करता हूं और समस्याओं का निस्तारण भी होता है स रक्तदान करने वाले लोगों को लोक बंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी के द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया गया ।
