प्रतापगढः भूतपूर्व सैनिकों आश्रितों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर कराया जाये - एडीएम
February 11, 2026
प्रतापगढ़। पूर्व सैनिकों के कल्याण एवं प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु अपर जिलाधिकारी (वि0ध्रा0) आदित्य प्रजापति की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में भूतपूर्व सैनिकोंध्आश्रितों ने भूमि विवाद, अवैध कब्जा, शस्त्र लाइसेंन्स आदि समस्याओं के सम्बन्ध में अपनी-अपनी शिकायतों को एडीएम के समक्ष प्रस्तुत किया, बैठक में कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुई। एडीएम ने भूतपूर्व सैनिकोंध्आश्रितों को शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर प्रकरण से सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया। इस दौरान एडीएम ने कहा कि देश की सुरक्षा और शांति बनाये रखने में सेनाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, सैनिकों के पुरूषार्थ के ही बदौलत हमारे देश की एकता और अखण्डता अक्षुण्ण है। बैठक में सीओ सिटी प्रशान्त राज, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमाण्डर दिनेश कुमार मिश्र, सैनिक कल्याण के कनिष्ठ सहायक कमल सिंह सहित भूतपूर्व सैनिकध्आश्रित व अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।
.jpg)