Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेसियों का चैपाल कार्यक्रम जारी


प्रतापगढ़। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने व कमजोर करने के विरोध में बुद्धवार को जिला उपाध्यक्ष आर.पी. वर्मा जी के नेत्तृत्व में विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मणपुर विकास खण्ड के तिना चितरी ग्रामसभा में सैकड़ो जाबकार्ड धारको की उपस्तिथि में  ष्मनरेगा बचाओ संग्रामष् चैपाल का आयोजन हुआ स कार्यकर्ताओ ने आए हुए अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।

इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि “केंद्र सरकार लगातार मनरेगा को कमजोर कर रही है। यूपीए की केंद्र सरकार मनरेगा योजना में 90 प्रतिशत वित्तीय हिस्सेदारी देती थी,राज्य को 10ः देना होता था , जिसे अब घटाकर 60 प्रतिशत केन्द्र व 40ः राज्य को देना होगा स जबकि उत्तर प्रदेश पर 7 लाख 69 हजार करोड़ का कर्ज है,इससे राज्यों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा और गरीब मजदूरों को नुकसान होगा। कांग्रेस पार्टी इस अन्यायपूर्ण निर्णय का कड़ा विरोध करती है।”

जिला उपाध्यक्ष आर.पी वर्मा  ने कहा कि “मनरेगा में पहले काम तय करने का अधिकार ग्रामसभा को प्राप्त था, जिससे स्थानीय जरूरतों के अनुसार रोजगार मिलता था, लेकिन अब केंद्र सरकार स्वयं काम तय करने जा रही है। यह पंचायतों के अधिकारों पर सीधा हमला है और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास है। कांग्रेस पार्टी मनरेगा के अधिकार- आधारित कानून के रूप में पूरी मजबूती से लागू किए जाने की मांग करती है।”

जिला महासचिव संजय पाण्डेय ने कहा कि सरकार मनरेगा को समाप्त करने की साजिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस साजिश के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रखेगी स

चैपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा, ैप्त् प्रभारी रामशिरोमणि वर्मा, कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी,  अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व प्रदेश महासचिव छोटे लाल सरोज, लक्ष्मणपुर ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र मिश्र, लक्ष्मणपुर ब्लॉक कार्यालय सचिव संस्कार मिश्र,इसरार,शायर सुनील यदुवंशी, दयाशंकर मिश्र, श्रीनाथ वर्मा, दयाराम शर्मा, आरके गौतम, राम सुंदर यादव, इंद्रपाल यादव, सोहनलाल सरोज, गोविंदा गौतम, श्रीनाथ वर्मा, रंगीला गौतम, निर्मला गौतम, अंजू देवी गौतम, आरती गौतम, मीणा गौतम, कुसुम शर्मा,करुणा देवी, सावित्री देवी, खुशी धुरिया, पायल सरोज, जिगर सरोज, मीनाक्षी कोरी, विमला देवी, लालती देवी,कमला, लक्ष्मी, सीता, सीमा, शकुंतला,विमला, गीता सरोज,लीलावती,साधना,मालती, आदि उपस्तिथ रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |