Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुल्तानपुर: जमीनी मामले में पीड़िता ने लगाई जिलाधिकारी से न्याय की गुहार


सुल्तानपुर। जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बसहाँ के निवासी सरोजा देवी ने बुधवार को जिलाधिकारी कुमार हर्ष को तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार पूरा मामला दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बसहाँ गांव से जुड़ा है जहां पर सरोजा देवी पत्नी राकेश कुमार ने कि आरोप लगाया है कि विपक्षी सुन्दरलाल सुत राममिलन के द्वारा उपजिलाधिकारी कादीपुर के न्यायालय में धारा 116 उ०प्र०रा०सं०बंटवारा का वाद विचाराधीन है। जिसमें उपजिलाधिकारी कादीपुर ने दोनों पक्षों की बहस सुनकर दिनांक 09-02-2026 को अग्रिम नियत तिथि तक नवइयत न बदलने का आदेश पारित किया गया है। लेकिन थानाध्यक्ष दोस्तपुर के द्वारा यह कह कर कि हमारे पास फोर्स नहीं है अनुपालन नहीं करा सकते है। जबकि स्थल पर विपक्षी द्वारा बाहरी व्यक्तियों को बुलाकर लगातार निर्माण कार्य किया जा रहा है। मना करने पर मारने पीटने की धमकी दी जा रही है। न्यायहित में स्थगन आदेश के अनुपालन में निर्माण कार्य रोकवाया जाना नितांत आवश्यक है। मामले को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान दिए जांच के निर्देश।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |