Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः कृष्णा नगर में मासूम के साथ अपरहण का प्रयास, विफल रहे अपहरणकर्ता


आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र रविवार शाम घर से सामान लेने निकला 11 वर्षीय मासूम को बाइकसवार बदमाश अपरहण का प्रयास करने लगे लेकिन विफल होने पर मौके से भागना पड़ा। मासूम के पिता ने स्थानीय पुलिस चैकी पर अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ लिखित शिकायत की है।कृष्णा नगर क्षेत्र के पंडित खेड़ा में रहने वाले वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि वह जनपद हरदोई में कार्यरत है।उनका मासूम बेटा ईवान (11) कक्षा चार का छात्र है।पिता के अनुसार उनका मासूम बेटा रविवार शाम घर के पड़ोस में ही स्थित दुकान से सामान खरीद कर घर लौट रहा था तभी सुनसान देख बाइकसवार दो नकाबपोश बदमाश में से एक बदमाश नीचे उतरा और घर छोड़ देने की बात कह मासूम के मुंह पर रुमाल लगा दिया। उनके बेटे ने अपहरणकर्ता के हाथों को काट मौके से भाग निकला और अपने घर पहुंच परिजनों को घटना की जानकारी दी। मासूम बेटे के मुंह से घटना की जानकारी होने पर पिता ने कंट्रोल नंबर पर पुलिस को सूचना दी लेकिन ब्रिज निर्माण के कारण पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी । पिता के अनुसार करीब एक घंटे बाद पुलिस उनके घर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मासूम के पिता ने स्थानीय पुलिस चैकी पर अपरहणकर्ताओं के खिलाफ लिखित शिकायत की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |