Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः मां बेटी ने मिलकर विवाहिता को पीटा, मुकदमा दर्ज


आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पूर्व सड़क पर मां बेटी व भतीजी ने मिलकर एक महिला की जमकर पिटाई कर दिया । पीड़िता की शिकायत पर कृष्णा नगर पुलिस ने तीन दिनों के बाद मुकदमा दर्ज मारपीट करने वाली महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया कि न्यू इंद्रलोक कॉलोनी केसरी खेड़ा में रहने वाली पीड़िता अंजली गुप्ता पत्नी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि तीन दिन पूर्व उसके पति ने मोबाइल फोन देने के लिए उसे अलीनगर सुनहरा बगीचे में बुलाया था जहां उसके पति मौजूद नहीं थे लेकिन काजल गौतम से मुलाकात हो गई जो बीना किसी बात के गाली देना शुरू कर दिया इसके बावजूद भी वह अपने घर को चल पड़ी तभी काजल की मां सुनीता ने रास्ता रोक लिया और पीछे से काजल ने उसके सर पर डंडे से वार कर दिया जिससे वह नीचे गिर पड़ी और काजल,काजल की मां सुनीता और काजल की मौसेरी बहन उसपर हमलावर हो गई। पीड़िता की शिकायत पर कृष्णा नगर पुलिस ने तीन दिनों बाद महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |