लखनऊ: नोएडा विधायक ने बजट पर दी अपनी प्रतिक्रिया ष्एक्सष् पर लिखा यह बजट सुशासन को दर्शाता है
February 11, 2026
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक नोएडा पंकज सिंह ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया को श्एक्सश् पर साझा करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मार्गदर्शन’ एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के दृढ़ नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने ऐसा बजट प्रस्तुत किया है, जो स्थिरता, स्पष्ट नीति और दीर्घकालिक सुशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ₹9.12 लाख करोड़ का यह बजट देश के सबसे बड़े बजटों में से एक है, यह केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि आत्मविश्वास की अभिव्यक्ति है। ₹30.25 लाख करोड़ की जीएसडीपी और 13.4ः की विकास गति के साथ उत्तर प्रदेश आज भारत की आर्थिक उन्नति के अग्रिम पंक्ति में खड़ा है। लगातार बढ़ती प्रति व्यक्ति आय, लगभग 6 करोड़ लोगों का बहुआयामी गरीबी से बाहर आना और बेरोजगारी दर का लगभग 2.24ः तक सिमटना ये मात्र आंकड़े नहीं, बल्कि जनजीवन में आए वास्तविक परिवर्तन के प्रमाण हैं। इस परिवर्तन के केंद्र में हमारे किसान हैं ₹3.04 लाख करोड़ से अधिक का रिकॉर्ड गन्ना भुगतान, ₹30 प्रति क्विंटल की मूल्य वृद्धि से लाखों किसानों को सीधा लाभ, और कृषि उत्पादन में उत्तर प्रदेश का देश में प्रथम स्थान। सुशासन सुधारों से लेकर आधारभूत संरचना के विस्तार तक, प्रभावी कल्याणकारी योजनाओं से लेकर निवेश वृद्धि तक उत्तर प्रदेश आज अवसरों और आर्थिक सामर्थ्य की भूमि बनकर भारत की विकास गाथा को नई ऊर्जा दे रहा है। अब उत्तर प्रदेश अपनी चुनौतियों से नहीं, बल्कि अपनी उपलब्धियों से पहचाना जाता है। यहाँ युवा अपना भविष्य देखते हैं, उद्यमी संभावनाएँ देखते हैं और नागरिक गर्व अनुभव करते हैं। दृष्टि को निरंतर प्रगति में बदलने वाले इस नेतृत्व को हार्दिक बधाई।
