Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उन्नाव: गंगा नदी के किनारे युवक का मिला शव


उन्नाव। जिले बारा  सगवर थाना क्षेत्र में  बक्सर घाट पर शुक्रवार सुबह गंगा नदी के किनारे एक युवक का शव मिला। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 10रू00 बजे ग्रामीणों ने बक्सर घाट के समीप पानी के किनारे एक शव को उतराता हुआ देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

शुरुआती जांच में मृतक युवक की पहचान बक्सर के ही एक स्थानीय निवासी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी घाट पर पहुंच गए।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |