मुसाफिरखाना: हर कार्यकर्ता बने विचार और सेवा का वाहक- शंकर गिरी
February 18, 2026
मुसाफिरखाना/अमेठी। भारतीय जनता पार्टी जनपद अमेठी द्वारा मुसाफिरखाना स्थित ब्लॉक सभागार में “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” की जिला कार्यशाला का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री एवं जनपद अमेठी के जिला प्रभारी शंकर गिरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि शंकर गिरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के वैचारिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि पार्टी समय-समय पर अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर उन्हें संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और योजनाओं से जोड़ती रही है। यह अभियान नए एवं पुराने सभी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दृष्टि से सुदृढ़ बनाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने आगे कहा कि जिला स्तर पर आयोजित यह कार्यशाला मंडल स्तर तक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के सफल संचालन की आधारशिला है। सभी कार्यकर्ताओं को योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें अपने-अपने मंडलों में प्रभावी ढंग से प्रशिक्षण आयोजित करने के लिए प्रेरित किया गया। अध्यक्षीय संबोधन में जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि मंडल स्तर पर श्रेणीबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। जिला संयोजक भागीरथी मौर्य एवं सह संयोजक डॉ. प्रज्ञा बाजपेई और रोहित चैधरी के नेतृत्व में प्रशिक्षण महाअभियान को संगठित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किए जाने की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव, दुर्गेश त्रिपाठी, उमाशंकर पांडेय, राम प्रसाद मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित, गिरीश शुक्ला, उपमा सरोज, जिला मंत्री अतुल सिंह, प्रभात शुक्ला, महेंद्र मिश्रा, काली भगत सिंह, सुरेश तिवारी सहित मंडलों के प्रशिक्षण संयोजक एवं सह-संयोजक गण एवं अनेक प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
