पीपरपुरः बोर्ड परीक्षा! नोटिस बोर्ड पर उमड़ी छात्रों की भीड
February 18, 2026
पीपरपुर/अमेठी। सूची देखने को आसलदेव विद्यालय परिसर में छात्रों की भारी भीड़ देखने को मिली। विद्यालय के मुख्य द्वार के पास लगे नोटिस बोर्ड पर जारी सूची को देखने के लिए छात्र-छात्राएं सुबह से ही जुट गए। हाथों में प्रवेश पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज लिए छात्र-छात्राएं अपने नाम और रोल नंबर की पुष्टि करते नजर आए। सूची में विवरण देखने के दौरान कई छात्र आपस में चर्चा करते दिखे। विद्यालय प्रशासन की ओर से व्यवस्था बनाए रखने के लिए शिक्षकों की तैनाती की गई थी, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। शांतिपूर्ण माहौल में छात्र-छात्राओं ने क्रमवार सूची देखी और आवश्यक जानकारी प्राप्त की। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रति छात्रों का उत्साह इस अवसर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
