लखनऊः इटौंजा थाने से महज सौ मीटर की दुरी पर मोबाइल की दुकान में चोरी
February 25, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन इटौंजा थाना के सामने स्थित मोबाइल की दुकान में चोरी की घटना से स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश फैल गया है। जानकारी के अनुसार, थाने से लगभग सौ मीटर दूरी पर स्थित नकाबपोश तीन बदमाशों ने सुबह देर रात घटना को जाम दिया। जहां बालाजी मोबाइल शॉप में बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर तोड़ कर नगदी सहित लाखों का सामान पार कर दिया। जब कि पीड़ित का आरोप है कि अभी एक साल नहीं बीते हैं पास में सुनार की दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपए चोरी को अंजाम दिया गया था, लेकिन पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे इतनी बड़ी चोरियां हो रही हैं और पुलिस क्या कर रही है। वहीं दुकान मालिक सुरेंद्र प्रकाश त्रिवेदी निवासी भगौतापुर ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बुधवार सुबह करीब 8 बजे उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार तीन लोगों ने घटना को अंजाम दिया। चोर छह एंड्रॉयड 5ळ मोबाइल फोन, लगभग ₹35,000 नकद और मोबाइल एसेसरीज समेत करीब ₹2 लाख का माल ले गए। सूचना पर पुलिस व फार्मेसी टीम मौके पर पहुंची आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खग्गल कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। उनका कहना है कि जब थाने के सामने की दुकान ही सुरक्षित नहीं है,तो बाकी बाजार की सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है। व्यापारियों ने रात गश्त व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्यवाही की जायेगी।
