Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः नारायणा ई टेक्नो स्कूल लखनऊ शाखा का सम्मेलन आयोजित


लखनऊ। राजधानी लखनऊ में नारायणा ई टेक्नो स्कूल  लखनऊ शाखा (होस्ट शाखा) में मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) सम्मेलन का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। 

इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश की विभिन्न शाखाओ बरेली शाखा, फिरोजाबाद शाखा, कानपुर शाखा, आगरा (एस.एस. पुरम) शाखा तथा रामपुर शाखाकृके विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस कार्यक्रम में प्राचार्यों, उप-प्राचार्यों, समन्वयकों एवं अन्य विद्यालयी अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सम्मेलन का सफल संचालन सॉफ्ट स्किल विभाग द्वारा  शफी एवं पंकज के नेतृत्व में किया गया, जो विद्यालय की समग्र एवं बहुआयामी शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, कूटनीतिक समझ, प्रभावी वक्तृत्व कला तथा आलोचनात्मक चिंतन कौशल का विकास करना था। विद्यार्थियों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, गरीबी उन्मूलन, उद्योग एवं आधारभूत संरचना विकास, शांति, न्याय तथा सशक्त संस्थानों जैसे महत्वपूर्ण वैश्विक विषयों पर सार्थक एवं गहन चर्चा की।

सम्मेलन के प्रथम चरण में मुख्य अतिथि डॉ. अर्चना मिश्रा की प्रेरणादायी उपस्थिति ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा कार्यक्रम को सकारात्मक दिशा प्रदान की। द्वितीय चरण में मुख्य अतिथि श्री शमीम सिंह ने प्रतिभागियों को नवाचारपूर्ण सोच अपनाने एवं वास्तविक जीवन की चुनौतियों के समाधान प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में डीजीएम श्री आशुतोष तिवारी, आर एंड डी प्रमुख श्री के. सिवा तथा सुश्री आकांक्षा की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। विभिन्न शाखाओं से आए समन्वयकों की सक्रिय सहभागिता ने सम्मेलन को सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर होस्ट शाखा की प्राचार्या सुश्री एकता सिंह ने सॉफ्ट स्किल विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एम.यू.एन. जैसे मंच विद्यार्थियों को वैश्विक दृष्टिकोण से जागरूक, आत्मविश्वासी एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में सशक्त बनाते हैं।

विद्यार्थियों ने विषय प्रस्तुति, प्रश्न-उत्तर एवं कार्ययोजना सत्र, समाधान निर्माण तथा चेयरपर्सन राउंड जैसे विभिन्न चरणों में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का समापन चेयरपर्सन के सम्मान, विशिष्ट अतिथियों के विचार एवं फीडबैक, प्रतिभागियों के सम्मान तथा होस्ट शाखा की प्राचार्या द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ सामूहिक छायाचित्र के माध्यम से किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |