Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः इटौंजा के महोना चैकी क्षेत्र में सोलर पैनल चोरी, किसानों में चिंता


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन इटौंजा थाना अंतर्गत महोना चैकी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में नगर चैगवां निवासी संतोष कुमार मिश्रा के खेत से सोलर पैनल चोरी होने की घटना सामने आई है, जिससे ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।

पीड़ित संतोष कुमार मिश्रा (पुत्र बाबूराम) ने बताया कि उनके खेत में केंद्र सरकार की कुसुम योजना के अंतर्गत 3 एचपी क्षमता का सोलर पंप स्थापित है। इस संयंत्र में सन एनर्जी लिमिटेड के 535 वाट क्षमता वाले छह सोलर पैनल लगाए गए थे। मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने इनमें से एक पैनल खोलकर चोरी कर लिया। घटना की जानकारी बुधवार सुबह होने पर पीड़ित ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में लगे सोलर उपकरण लगातार चोरों के निशाने पर हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। पुलिस ने जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |