Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः पिकअप डाला की से टक्कर नवयुवक आया डंपर के नीचे, दर्दनाक मौत, दोस्त का टूटा पैर


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के इटौंजा थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्जूनपुर चैराहा के पास फिर तेज रफ्तार कहर देखने को मिला। सीतापुर से लखनऊ की तरफ जा रही पिकअप डाला सवार ने इटौंजा थाना अर्जुनपुर चैराहे के पास हाईवे रोड पर स्कूटी सवार दो नवयुवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमे स्कूटी सवार एक युवक डंपर के नीचे आने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वही दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। पुलिस के मुताबिक, मृतक आबूशाद की दादी का मंगलवार को देहांत हो गया था। बुधवार को दादी की मिट्टी में शामिल हुआ था, कुछ ही देर बाद वह रिश्तेदार की स्कूटी मांग कर समोसे लेने बीकेटी आया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात उसके दोस्त मुस्तफा से हो गई, जिसको भैसामाउ रोड से अर्जुनपुर छोड़ने गया था। जहां स्कूटी सवार छात्र लखनऊ सीतापुर हाईवे अर्जुनपुर के पास जा रहे थे, इसी दौरान पिकअप डाला की टक्कर से डंपर के नीचे आ गया आबूशाद पुत्र राशिद उम्र 14 वर्ष निवासी भैंसामऊ बीकेटी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई और पिछे बैठे दोस्त मुस्तफा उम्र 14 वर्ष निवासी अर्जूनपुर का पैर टूट गया। वही मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल नवयुवक को नजदीकी अस्पताल शौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय बीकेटी में भर्ती करवाया। मौके पर पहुंची इटौंजा पुलिस ने मृतक का पंचायत नामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए लखनऊ भेज दिया। इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय यादव ने बताया कि आगे की कार्यवाही प्रचलित हैं। वहीं यह सड़क हादसा होने से लगभग एक घंटा लखनऊ सीतापुर हाईवे पर जाम लग रहा, जहां मौके पर टोल कर्मियों व टीआई अलीगंज ट्रैफिक कर्मियों द्वारा जाम को खुलवाकर आवागमन चालू कराया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |