Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही अग्नि शमन दल तुरत पहुंचा घटना स्थल पर


लखनऊ । फायर स्टेशन चैक कंट्रोल रूम की एम डी टी संख्या 0278 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना चैक के अंतर्गत टेढ़ी बाजार अहिया गंज स्थित दुकान में आग लगी है। इस सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी महोदय के निर्देशन पर एफ0एस0एस0ओ0चैक के नेतृत्व में दो फायर टेंडर एक साथ मय यूनिट सहित घटनास्थल के लिए रवाना हुए।घटनास्थल पर पहुंचते आग की विकरालता को देखकर एफ एस यूनिट ने होज पाइप बिछा कर एम एफ ई द्वारा पंपिंग करके आग को बुझाना शुरू किया । तत्पश्चात कंट्रोल रूम चैक से एक वाटर बाउजर मंगाया गया। थोड़ी ही देर में प्रभारी महोदय के नेतृत्व में आग को लगभग 30 मिनट में पूर्ण रूप से बुझा दिया गया जिसमे कोई जनहानि नही हुई । आग सिगरेट गुटका पान मसाला की दुकान में लगी थी। दुकान मालिक मुजम्मिल की टेढ़ी बाजार शॉप नंबर 01 चैक लखनऊ में आग लगाने का कारण अभी अज्ञात है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |