Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

इमरान समर्थकों ने पाक हुकूमत को दी सीधी धमकी! रिहा करो नहीं तो बंद कर देंगे बिजली और गैस


पाकिस्तान में जबरदस्त गदर छिड़ा है। इमरान खान के समर्थक बड़ी संख्या में सड़कों पर आ गए हैं। सिर्फ PTI के लोग ही नहीं बल्कि अब आम लोग भी खान के समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं। इस्लामाबाद से लेकर रावलपिंडी तक जबरदस्त बवाल मचा हुआ है। इमरान की रिहाई को लेकर लाहौर और कराची में भी जोरदार प्रदर्शन हो रहे हैं।

प्रदर्शनों के बीच इमरान समर्थकों ने बड़ी चेतावनी दी है। खैबर पख्तूनख्वाह में इमरान समर्थकों ने शरीफ सरकार को बिजली और गैस सप्लाई बंद करने की धमकी दी है। समर्थकों का कहना है कि इमरान की रिहाई नहीं हुई तो बिजली और गैस बंद कर दी जाएगी। इतना ही नहीं खान को शिफा अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग को लेकर भी PTI कार्यकर्ता अड़ गए हैं।

इमरान खान अडियाला जेल में बंद हैं और उनकी दाहिनी आंख की 85 प्रतिशत रोशनी चली गई है। लोगों का कहना है कि पाकिस्तान का आर्मी चीफ आसिम मुनीर इमरान को जेल में अंधा करना चाहता है। ऐसे में इमरान समर्थकों का प्रदर्शन इतना जबरदस्त हो रहा है कि पाकिस्तानी हुकूमत को समझ में नहीं आ रहा कि इसका मुकाबला कैसे करें। खबर ऐसी भी है कि जरदारी ने पाकिस्तान छोड़ दिया है।

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक के इंसाफ ने ठान लिया है कि जब तक इमरान को रिहा नहीं करवा लेते तब तक चैन से नहीं बैठना है। शहर कोई भी हो, गांव कोई भी हो, ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान में मानो जंग छिड़ गई है। इमरान के समर्थकों ने मुनीर की नाक में दम कर दिया है। PTI सबसे बड़ी मांग है कि इमरान की रिहाई है। इमरान के समर्थकों में जबरदस्त गुस्सा है और वो पाकिस्तानी हुकू्मत को कायर तक कह रहे हैं। उनका कहना है कि शेर को कैद करके लड़ने वाले बुजदिल होते हैं। दम है तो इमरान को बाहर निकालो फिर लड़कर दिखाओ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |