Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

चीन में लूनर न्यू ईयर से पहले दर्दनाक हादसा! 8 लोगों की मौत


चीन में लूनर न्यू ईयर से पहले एक पटाखे की दुकान में धमाका और आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में 2 अन्य लोग मामूली रूप से झुलस गए हैं। डोंगहाई काउंटी सरकार ने एक बयान में कहा कि पूर्वी चीन के जिआंगसु प्रांत के एक गांव में धमाका हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि एक शख्स दुकान के पास गलत तरीके से पटाखे जला रहा था जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।

चीन में लूनर न्यू ईयर बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। चीन में लूनर न्यू ईयर को स्प्रिंग फेस्टिवल के नाम से भी जाना जाता है। इस मौके पर पटाखे जलाने की भी परंपरा है। हाल के सालों में कई जगहों पर पटाखों पर बैन भी लगा दिया गया है। पटाखों पर बैन की सबसे बड़ी वजह एयर पॉल्यूशन है। हालांकि, सरकार ने इसमें कुछ ढील भी दी है जिसकी वजह से लूनर न्यू ईयर के मौके पर पटाखों की खूब बिक्री भी देखने को मिलती है।

चीन में हुए इस हादसे के बाद इमरजेंसी मैनेजमेंट मिनिस्ट्री ने सभी इलाकों को लेकर कहा है कि वो भविष्य में होने वाले हादसों को रोकने के लिए पटाखों के प्रोडक्शन, ट्रांसपोर्टेशन, बिक्री और इस्तेमाल पर कड़ी निगरानी रखें। मिनिस्ट्री के एक बयान में कहा गया है कि दुकानों के आसपास पटाखे जलाने पर पूरी तरह रोक होनी चाहिए और लोकल स्तर पर प्रशासन ब्लाइंड स्पॉट की पहचान कर उन्हें खत्म करें। इमरजेंसी मैनेजमेंट मिनिस्ट्री ने यह भी कहा है कि लोगों के लिए स्प्रिंग फेस्टिवल सुरक्षित, शुभ और खुशहाल हो।

चीन में अधिकांश लोग लंबे समय तक काम करते हैं, कई बार वीकेंड पर भी काम करना पड़ता है और साल भर में छुट्टियां भी बहुत कम मिलती हैं। इसलिए लूनर न्यू ईयर पूरे साल का सबसे महत्वपूर्ण उत्सव बन जाता है। इस अवसर पर मजदूर, कर्मचारी और छात्र लंबी छुट्टी लेकर अपने मूल गांव या शहर लौटते हैं और परिवार के साथ समय बिताते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |