Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रुद्रपुर:कायाकल्प टीम ने जिला चिकित्सालय का मूल्यांकन किया


रुद्रपुर/ उधम सिंह नगर। पिथौरागढ़ जिला चिकित्सालय से आई एक टीम ने आज जिला चिकित्सालय में अनेक विभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया। टीम के आने की पूर्व सूचना मिलने पर जिला चिकित्सालय में सभी व्यवस्थाएं पहले से ही दुरुस्त कर ली गई थीं।

टीम ने चिकित्सा विभागों में साफ-सफाई, उपचार एवं जांच अभिलेखों, मरीजों को दिया जा रहा उपचार, उनके साथ व्यवहार, दवा वितरण, चिकित्सालय द्वारा दी जा रही सुविधाओं आदि का मूल्यांकन किया। टीम ने बताया कि मूल्यांकन के द्वारा ही चिकित्सालय की रेटिंग की जायेगी और रिपोर्ट विभागीय उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जायेगी।

जिसके बाद प्रदेश में जिस चिकित्सालय में बेहतर मूल्यांकन पाया गया उसे पुरस्कृत किया जायेगा। गौरतलब है कि स्थानीय जिला चिकित्सालय को पूर्व में भी कायाकल्प मूल्यांकन में लाखों रुपये की धनराशि से पुरस्कृत किया जा चुका है।

इस अवसर पर पिथौरागढ़ जिला चिकित्सालय के प्रबंधक डॉ. चंदन सिंह व डॉ. अमन आलम ने स्थानीय जिला चिकित्सालय की मेटर्न जामती राय के साथ व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। यह मूल्यांकन प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर. के. सिन्हा की देख रेख में सम्पन हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |