अमेठीः छात्राओं को किया गया जागरूक
February 02, 2026
अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी गौरीगंजध्नोडल पुलिस अधिकारी अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा पुलिस विभाग के साथ चलाये जा कार्यक्रम के तहत मनीषी महिला महाविद्यालय गौरीगंज की छात्राओं को क्षेत्राधिकारी कार्यालय गौरीगंज भ्रमण कराया गया तथा क्षेत्राधिकारी गौरीगंज श्री अखिलेश वर्मा द्वारा छात्राओं पुलिस कार्यप्रणाली (जनसुनवाई, सीसीटीएनएस, जांच, विभिन्न रजिस्टरों आदि) की जानकारी दी गई । छात्राओं को विभिन्न कल्याणकारी हेल्पलाइन नंबरों (1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076दृमुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा) के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई एवं थाने की एण्टीरोमियों टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर महिला उत्पीड़न एवं छेड़छाड़ की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु संदिग्धों की चेकिंग के संबन्ध मं) जानकारी दी गई ।
