लखनऊ: पुलिस बूथ में आग लगने की प्राप्त सूचना पर अग्निशमन अधिकारी हजरतगंज तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे
February 23, 2026
लखनऊ। फायर स्टेशन हजरतगंज के कंट्रोल रूम में सूचना प्राप्त हुई कि हनुमान सेतु मंदिर के सामने रोड पर पुलिस बूथ में आग लग गई इस सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशानुसार अग्निशमन अधिकारी हजरतगंज एक फायर टेंडर मय यूनिट के सहित तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे ,देखा तो आग मंदिर के गेट के पास रखे पुलिस बूथ में लगी थी जो जल रही थी स तुरंत मोटर फायर इंजन से होजरील फैलाकर आग बुझाना प्रारंभ किया गया स कुछ समय पश्चात आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया स कोई जनहानि नहीं हुई। बाद में स्थानीय पुलिस द्वारा जानकारी किया गया तो बताया गया कि यह पुलिस बूथ दूसरी जगह से उठाकर यहां रखा गया था इसमें मंदिर के बाहर रहने वाले भिखारी व अन्य लोग रहते थे।
