Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: नगर निगम का सघन अतिक्रमण विरोधी अभियान, कई जोनों में कार्रवाई, अस्थायी दुकानें व ठेले हटाए गए


लखनऊ। नगर आयुक्त  गौरव कुमार के निर्देश पर सोमवार को जोन-3 के जोनल अधिकारी  आकाश कुमार के निर्देश में 296 टीम के साथ आईआईएम चैराहे से आईआईएम स्कूल तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगी लगभग 12 सब्जी की दुकानें, 2 पंचर की दुकानें और 2 पान की गुमटियां हटाई गईं।

कार्रवाई के दौरान 20 प्लास्टिक कैरेट, एक बड़ा गैस सिलेंडर, 2 गैस भट्टी और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू सहित अन्य सामान जब्त किया गया। 

जोन-6 के जोनल अधिकारी अमरजीत यादव के नेतृत्व में वार्ड भवानीगंज क्षेत्र में पहलवान पान वाले के पास तथा न्यू नक्खस मार्केट स्थित मिनी ट्यूबवेल पार्क के आसपास अवैध अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया।इस दौरान 20 ठेले और 14 अस्थायी दुकानों को हटवाया गया। इस अभियान में कर अधीक्षक विजय शंकर, कर निरीक्षक धर्मदेव और 296 टीम के सदस्य मौजूद रहे।

जोन-7 के जोनल अधिकारी रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में 23 फरवरी 2026 को मुंशीपुलिया चैराहे से खलीफा चैराहे तक नाली, नाले और सड़कों की दोनों पट्टियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया।

कार्रवाई के दौरान एक लोहे का काउंटर, तीन अन्य लोहे के काउंटर, एक ठेलिया और एक लोहे की गुमटी जब्त की गई। इसके अलावा चार काउंटर, तीन ठेले, दो ठेलियां और पांच गुमटियां मौके से हटाई गईं। अभियान के दौरान कर अधीक्षक विनय मौर्य, ईटीएफ टीम और 296 टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |