Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः एनएससीटी टीम ने किया स्थलीय सत्यापन! मृतक सदस्य के घर पहुंची जिला इकाई


बलिया। नेशनल सेल्फ केयर टीम (एनएससीटी) अपने दिवंगत सदस्य शत्रुध्न कुमार के परिजनों को आर्थिक सहयोग दिए जाने की प्रक्रिया के तहत गुरुवार की शाम उनके पैतृक गांव देवरियाकला (खोरीपाकड़) पहुंची। टीम के साथ टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) के पदाधिकारी भी थे। ग्राम प्रधान हेमन्त वर्मा की मौजूदगी में स्थलीय सत्यापन किया गया। 

संस्था प्रमुख विवेकानंद के निर्देश पर पहुंचे पदाधिकारियों ने परिवारजनों से मुलाकात की तथा आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किये। टीम ने मृतक सदस्य की पत्नी सुनैना और उनके पुत्रों से बातचीत कर बैंक खाते समेत अन्य जानकारी प्राप्त की। सत्यापन के दौरान पूर्व ग्राम प्रधान अनिल राम के अलावा टीएससीटी के पदाधिकारी चन्द्रशेखर पासवान, सतीश मेहता, संजय कन्नौजिया, विजय राय, सुरेश कुमार आदि थे। 

बलिया। संस्था के जिलाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि एक मार्च को नामिनी का बैंक अकाउंट केन्द्रीय नेतृत्व जारी करेगा। फिर 15 मार्च तक सदस्य 50दृ50 रुपये का अंशदान करेंगे। उम्मीद है कि 8 से 10 लाख रुपये की सहायता मिल जायेगी।

संस्था के संस्थापक सदस्य और टीएससीटी के जिला संयोजक सतीश सिंह ने बताया कि स्थलीय सत्यापन अनिवार्य प्रक्रिया का हिस्सा है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और वास्तविक लाभार्थी को समय पर सहायता मिल सके। सम्पूर्ण धनराशि नॉमिनी के खाते में जाती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |