Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठी: केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट देश व अमेठी के विकास को नई दिशा देने वाला-सुधांशु शुक्ला


गौरीगंज/अमेठी। भारतीय जनता पार्टी, अमेठी जनपद इकाई ने केंद्र सरकार द्वारा आज प्रस्तुत किए गए आम बजट का स्वागत करते हुए इसे जनकल्याणकारी, विकासोन्मुखी एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील का पत्थर बताया है।

केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय गौरीगंज सहित जनपद के सभी प्रमुख स्थानों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस द्वारा टेलीविजन एवं अन्य माध्यमों से सामूहिक रूप से सुना गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों में बजट को लेकर उत्साह और सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुधांशु शुक्ला ने कहा कि

“केंद्र सरकार का यह बजट किसान, युवा, महिला, गरीब और मध्यम वर्ग सभी के लिए आशा और अवसर लेकर आया है। बजट में कृषि, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे अमेठी जनपद को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में सहायता मिलेगी। यह बजट प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करता है।”

वहीं भाजपा प्रवक्ता श्री चन्द्रमौलि सिंह ने कहा कि

“यह बजट गरीब कल्याण, रोजगार सृजन और आर्थिक सशक्तिकरण का संतुलित दस्तावेज है। युवाओं के लिए कौशल विकास, स्वरोजगार एवं स्टार्टअप को बढ़ावा देने, महिलाओं के सशक्तिकरण तथा ग्रामीण व शहरी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से अमेठी सहित पूरे देश को व्यापक लाभ मिलेगा। यह बजट सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना को साकार करता है।”

भाजपा अमेठी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक और सशक्त कदम है।

इस अवसर पर गौरीगंज स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा पूर्व जिला अध्यक्ष उमाशंकर पांडे जिला महामंत्री केशव प्रसाद सिंह, प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विषुव मिश्रा,जिला महामंत्री भागीरथी मौर्य शाहिद सभी प्रमुख कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित होकर प्रस्तुत बजट को सुना।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |