Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: मकान निर्माण रोकने पर 5 के खिलाफ केस दर्ज


तिलोई/अमेठी(विधान केसरी)  मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पूरे संतोष राय मजरे अहुरी गांव में एक महिला को अपनी पुश्तैनी जमीन पर निर्माण कार्य रोकने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने  पांच नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पीड़िता गुड्डन देवी पत्नी त्रियोगी नारायन चौरसिया का आरोप है कि वह अपनी पुश्तैनी भूमि गाटा संख्या 946 पर निर्माण करवा रही थीं।इस दौरान गांव के निवासी  शिवनाथ पुत्र जगन्नाथ, जंगबहादुर और तेजभान पुत्रगण शिवनाथ, तथा जगजीवन पुत्र अज्ञात मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य बंद करवा दिया।पीड़िता के अनुसार जगजीवन ने उनके पुत्र विकास के कान में असलहा लगाकर धमकी दी कि यदि दोबारा निर्माण कार्य शुरू हुआ तो जान से मार देंगे। गुड्डन देवी ने यह भी आरोप लगाया है कि जगजीवन का मौके पर कोई संबंध नहीं है और वह दूसरों के मामले में आकर मारपीट पर अमादा हो जाते हैं।मोहनगंज पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर शिवनाथ, जंगबहादुर, तेजभान और जगजीवन सहित पांच नामजद तथा अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |