आगरा। आनंद इंटर कॉलेज, खेरिया मोड़ में आयोजित वार्षिक उत्सव (एनुअल डे) कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अनुशासन और प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां अत्यंत उच्च कोटि की रहीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों ने सराहा।
कार्यक्रम की उद्घोषिका छात्राओं की प्रभावशाली शैली ने सभी को विशेष रूप से प्रभावित किया। विद्यालय परिसर में उत्सव का वातावरण उत्साह और आनंद से भरपूर रहा।
इस अवसर पर आमंत्रित अतिथि ने विद्यालय के सौम्य एवं शालीन निदेशक जीतेंद्र शुक्ला जी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। अंत में सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गईं।
