फतेहपुर सीकरी। विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर सीकरी के अंतर्गत ग्राम नागर में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए 12 लाख रुपये की लागत से 140 मीटर सीसी रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़कर संपन्न हुआ।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने साफा व माला पहनाकर मुख्य अतिथि डॉ. रामेश्वर चैधरी का स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
डॉ. चैधरी ने आगामी समय में होने वाले चुनावों को लेकर भी जनता से आशीर्वाद व सहयोग देने की अपील की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
