जामो: राज भवन के सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने किया नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ
February 01, 2026
जामो /अमेठी!कुमार उमरमण चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा आयोजित सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी सकूल में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया यह नेत्र चिकित्सा शिविर प्रतिवर्ष जामो राजभवन द्वारा आयोजित जो हर साल चिकित्सा शिविर का आयोजन यह ट्रस्ट करता है एमएलसी प्रतापगढ़ कुंवर अक्षय प्रताप सिंह एवं प्रख्यात समाज सेविका रानी मधुरिमा सिंह के देखरेख में विशेष रूप से यह कार्यक्रम गरीब मरीजों के कल्याणार्थ किया जाता है में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने इस नेत्र के शिविर का शुभारंभ किया नेत्र चिकित्सा शिविर में अब तक 205 मरीजों का पंजीकरण किया जा चुका है शुगर की जांच बीपी की जांच आगे कैंप में चल रही है आजकल परसों यह जांच का काम चलेगा 3 तारीख को ऑपरेशन होगा और तीन दिन मरीजों को ऑपरेशन के पश्चात सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल में ही रखा जाएगा इसके बाद में उन्हें घर वापस जांच के बाद भेजा जाएगा यह चिकित्सा शिविर आज 7 सालों से आयोजित किया जाता है अब तक हजारों मरीजों का यहां पर ऑपरेशन हो चुका है और इलाज की तो संख्या ही और कुछ और है गरीबों के कल्याणर्थ प्रतिवर्ष राजभावन जामो आगे आकर के आंखों के इलाज के लिए ऑपरेशन के लिए भर्षक प्रयास करता है अभी यह शिविर तीन दिन और जांच का कार्य चलेगा जितने भी मरीज आएंगे उनके इलाज और ऑपरेशन होंगे ऑपरेशन जिला चिकित्सालय में होगा वहां से मरीजों को फिर वापस जामो लाया जाएगा यहां पर डॉक्टरों की देखरेख में मरीज भर्ती रहेंगे उसके बाद उन्हें घर भेजा जाएगा चश्मा दवा इलाज भोजन नाश्ता रहने की सुविधा सभी कुछ निशुल्क है इस मौके पर पूर्व प्रमुख अनिल कुमार सिंह जो हर गतिविधि नजर रखे रहते हैं सब कुछ स्वयं देखते रहते हैं जामों के प्रधान सत्यदेव मिश्र ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजाराम सरोज अजय द्विवेदी अनंत राम पांडे उमेश मिश्रा प्रेम शंकर पांडे सुधाकर श्रीवास्तव नितिन मिश्रा रामकुमार अशोक कुमार पांडे पत्रकार विधान केसरी सहित आज भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही मंच का संचालन प्रेम शंकर पांडे ने किया कार्यक्रम को जिला मंत्री भाजपा अजय द्विवेदी ने संबोधित किया जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला जी ने अपने संबोधन में कहा राजभवन जामो द्वारा किए जाने वाला यह कार्य बड़ा ही पुण्य का और सराहनीय है वहीं पर इलाज और जांच का काम आज चल रहा है जो मरीज अपनी आंखों का इलाज व आपरेशन के इच्छुक हैं वह चिकित्सा शरीर में पहुंचकर अपना पंजीकरण और जांच करा सकते हैं
