Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुसाफिरखाना: दादरा गांव में सदगुरु रविदास जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, सैकड़ों अनुयायियों ने लिया भाग


मुसाफिरखाना /अमेठी! बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया, दादरा कमेटी के तत्वावधान में संत शिरोमणि सदगुरु रविदास जयंती समारोह दादरा गांव में भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु और अनुयायी शामिल हुए।

समारोह के दौरान संत रविदास जी के आदर्शों, सामाजिक समरसता और समानता के संदेश पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में भाईचारा, समता और जागरूकता का संदेश देना रहा।

इस आयोजन को सफल बनाने में निर्मल बौद्ध, अनिल गौतम, अमरजीत बौद्ध एवं सुल्तान बौद्ध की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |