मुसाफिरखाना: स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
February 27, 2026
मुसाफिरखाना/अमेठी। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान अभियुक्त मंगल उर्फ शिवमंगल पुत्र रामभवन नि0 पिण्डारा महराज थाना मुसाफिरखान जनपद अमेठी उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । वही अभियुक्त के कब्जे से 25 ग्राम स्मैक बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है । प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मंगल उर्फ शिवमंगल एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद बाराबंकी व अमेठी में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट आदि की विभिन्न धाराओं में कुल 09 अभियोग पंजीकृत हैं ।
