Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः दुकानों के पीछे गंदगी का अंबार


अमेठी। नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। दुकानों के पीछे बनी नालियों में गंदा पानी और कूड़ा-कचरा भरा रहने से क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियों की नियमित सफाई न होने से दुर्गंध फैल रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। चिंताजनक बात यह है कि इसी गंदगी के ठीक बगल में फल की दुकान और सब्जी के ठेले भी लगाए जा रहे हैं। खुले में बिकने वाले फल और सब्जियां गंदगी व बदबू के बीच रखी होने से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही के कारण स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। नालियों के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय की हालत भी खराब बताई जा रही है, जहां नियमित सफाई न होने से गंदगी बनी रहती है। इससे आसपास का वातावरण और अधिक अस्वच्छ हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका परिषद अमेठी से तत्काल सफाई अभियान चलाने, नालियों की नियमित सफाई कराने और सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके और खाद्य सामग्री की बिक्री स्वच्छ वातावरण में हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |