गौरीगंजः पुलिस अधीक्षक ने की गोष्ठी
February 14, 2026
गौरीगंज/अमेठी। पुलिस कार्यालय सभागार गौरीगंज में पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के द्वारा कोर्ट मोहर्रिर रायबरेली एवं सुलतानपुर, जनपद अमेठी के समस्त थानों पर नियुक्त न्यायालय पैरोकार, कोर्ट मोहर्रिर एवं मॉनीटरिंग सेल के अधि0ध्कर्म0गण के साथ गोष्ठी की गयी । गोष्ठी में उपस्थित समस्त अधि0/कर्म0गण को बताया गया कि जनपद में घटित गम्भीर किस्म के अपराधों जैसे हत्या, डकैती, लूट, दुष्कर्म, गैंगेस्टर, पॉक्सो एक्ट आदि अपराधों को चिन्हित कर उनकी प्रभावी ढंग से पैरवी करने एवं अपराधियों को कठोर सजा दिलाने के लिये गुरुतर प्रयास किये जाएं । समस्त पैरोकार को अभियोगों से संबंधित गवाहों के सम्मन निर्गत कर न्यायालय में उनकी उपस्थित सुनिश्चत कराने हेतु निर्देशित किया गया । विशेषतः मॉनीटरिंग सेल प्रभारी को निर्देशित किया गया कि अभियोगों में साक्षियों की न्यायालय में उपस्थिति का नियमित पर्यवेक्षण किया जाए ।
