Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः दस लाख रुपये दहेज की मांग पर विवाहिता को किया बेघर, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज


बीसलपुर। अतिरिक्त दहेज में दस लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर व ननदों समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव दियोराजपुर निवासी रामवीर पुत्र मुंशीलाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी यामा देवी की शादी नवंबर 2023 में हिंदू रीति-रिवाज से बरेली के थाना कैंट क्षेत्र के गांव भरतौल निवासी भगवान सिंह के पुत्र हरेंद्र के साथ की थी। शादी में सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया गया था, लेकिन विवाह के बाद ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में दस लाख रुपये की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर प्रताड़ित किया गया और अंततः उसे घर से निकाल दिया गया। सूचना मिलने पर पिता बेटी को अपने घर ले आए। आरोप है कि इसके बाद पति हरेंद्र ने मंदिर में दूसरी शादी भी कर ली। पुलिस ने पति हरेंद्र, ससुर भगवान सिंह, सास उर्मिला देवी, ननद सुमन, कुसुम (निवासी भरतौल, थाना कैंट बरेली) तथा ननद सुधा (निवासी नौशेरा, जलालाबाद, शाहजहांपुर) के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि दहेज अधिनियम के तहत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |