Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठी: संत रविदास जयंती पर समाजवादी पार्टी कार्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पित


अमेठी । संत शिरोमणि रविदास की जयंती के अवसर पर गौरीगंज मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को स्मरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम उदित यादव रहे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राम उदित यादव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाई तथा एक समतामूलक समाज की कल्पना की। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और नई पीढ़ी को सही दिशा दिखाने का कार्य करते हैं।

राम उदित यादव ने कहा कि संत रविदास का जीवन संघर्ष और सेवा का प्रतीक है। उन्होंने अपने विचारों और कर्मों से समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया। समाज को जोड़ने और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए संत रविदास के आदर्शों को आत्मसात करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर गुंजन सिंह, प्रतिभा यादव, अशोक यादव, मनु पाल, मनीराम वर्मा, दीपू तिवारी, चंद्रशेखर यादव, मोनू यादव, डीके सरोज, सूबेदार यादव, डॉ. आशीष चंद्र सरोज, मोहम्मद इमरान सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

इसकी जानकारी  राजेश मिश्र प्रवक्ता समाजवादी पार्टी ने दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |