Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शुकुलबाजार: बीमा की रकम दिलाने का झांसा देकर 42 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज


शुकुलबाजार/अमेठी। थाना क्षेत्र में बीमा की रकम दिलाने का झांसा देकर 42 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम ब्योरेमऊ निवासी राममिलन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने वर्ष 2013-14 में  मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में बीमा कराया था। कुछ वर्ष बाद एजेंट की मृत्यु हो गई। वर्ष 2021 में राहुल जैन उर्फ सिद्धार्थ नामक व्यक्ति का फोन आया, जिसने बताया कि उनकी बीमा राशि 25 लाख रुपये हो गई है और भुगतान से पहले टैक्स जमा करना होगा। झांसे में आकर पीड़ित ने बताए गए खाते नंबर 37144592964, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया  की साउथ एक्सटेंशन नई दिल्ली शाखा में किस्तों में करीब 42 लाख रुपये जमा कर दिए। बाद में संपर्क न होने पर ठगी का एहसास हुआ। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर राहुल जैन उर्फ सिद्धार्थ, मनोज कुमार गुप्ता तथा अज्ञात खाता धारक के विरुद्ध बीएनएस की संबंधित धाराओं व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। साइबर टीम बैंक खाते और कॉल डिटेल्स खंगाल रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |