Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: 40 लीटर देशी अवैध शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार


चुनार/मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में शनिवार को उप-निरीक्षक हरेराम चैरसिया व उप निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्र से 02 अभियुक्तध्अभियुक्ता 1.मालिक सोनकर पुत्र स्व.सीताराम सोनकर निवासी देवरिया थाना चुनार जनपद मीरजापुर व 2.बिन्दु देवी पत्नी राजकुमार सोनकर निवासिनी देवरिया थाना चुनार जनपद मीरजापुर को 20-20 लीटर अवैध देशी शराब (कुल 40 लीटर देशी अवैध शराब) के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पर आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |