Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः 28 दिन, अट्ठाइस लोकार्पण अभियान” के तहत वार्ड 04 में सड़क व नाली निर्माण का लोकार्पण, नागरिकों को मिली बड़ी सौगात! पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने फीता काटकर किया लोकार्पण


पीलीभीत। नगर पालिका परिषद  द्वारा शहर के समग्र एवं सुनियोजित विकास को गति देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “28 दिन, अट्ठाइस लोकार्पण अभियान” के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों का निरंतर लोकार्पण किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को वार्ड संख्या 04 में नवनिर्मित सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया।

ध्रुव नर्सिंग होम से बेनहर किड्स स्कूल की ओर निर्मित सड़क एवं नाली निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत क्षेत्रवासियों को समर्पित किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका परिषद का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। उन्होंने बताया कि जलभराव, गंदे पानी की निकासी एवं आवागमन में हो रही असुविधा को दृष्टिगत रखते हुए सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।पालिकाध्यक्ष ने कहा कि वार्ड 04 के नागरिकों की यह मांग लंबे समय से लंबित थी, जिसे आज पूरा किया गया है। इस निर्माण कार्य से क्षेत्रवासियों को न केवल बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी, बल्कि बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि आगे भी सभी वार्डों में विकास कार्यों की गति इसी प्रकार जारी रहेगी। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों में उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका परिषद एवं पालिकाध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्माण कार्य क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।कार्यक्रम में सभासद राजेन्द्र भारती, अवतार सिंह मोनू, साकेत सक्सेना, वतनदीप मिश्रा, विपिन राजू फौजी, राशिद हुसैन, विपिन त्यागी, अनस अंसारी, मोहम्मद शरीफ, निर्मल सिंह टीटू, इमरान अंसारी, दीप अग्रवाल, दिनेश कुमार, विकास बाबू, सुनीता सिंह, शिवम श्रीवास्तव, डॉ. कुमकुम गोयल, डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. सौरव अग्रवाल, विपिन मिश्रा, सजल, कमल भल्ला, चारु अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |