Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ : होली के दौरान 108 एंबुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर! किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए डायल करें 108


लखनऊ/लखीमपुर स सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि जनपद लखीमपुर खीरी में होली के दौरान 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहेंगी। सरकार की ओर से निर्देश मिलने के बाद सभी एंबुलेंसों को अलर्ट पर रहने के लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी कर किए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर 108 नम्बर डायल करें, एंबुलेंस कुछ ही देर में मदद के लिए पहुंच जाएगी। सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता के निर्देश पर 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रोग्राम मैनेजर ध्आरएम कैलाश बिष्टध् राकेश पाण्डे ने बताया कि होली को लेकर विशेष दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 24ध्7 निर्बाध एंबुलेंस सेवाएं सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।त्योहार के दौरान 108 एंबुलेंस रूप से चिन्हित किए गए विशेष स्थानों, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों, व थानों के नजदीक मौजूद रहेगी। जिससे आपात स्थिति में मरीजों को एंबुलेंस से न्यूनतम समय में अस्पताल पहुंचाया जा सके। उन्होंने बताया कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को कम से कम समय में एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराकर उसकी जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। इसके साथ ही सभी एंबुलेंस से में स्टाफ एवं ऑक्सीजन, दवा व अन्य उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। सड़क या अन्य कोई दुर्घटना होने, जलने, हार्ट, सांस, लिवर, किडनी, पेट दर्द, स्किन से सम्बंधित, या अन्य कोई भी समस्या होने पर 108 नंबर पर सूचना देकर एंबुलेंस सेवा ली जा सकती है। 108 एंबुलेंस जल्द ही पहुंचकर हॉस्पिटल ले जाएगी। सभी एंबुलेंस में जीवन रक्षक दवाओं के साथ इमरजेंसी सुविधाएं व प्रशिक्षित स्टाफ उपलब्ध रहता है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से यह सेवा सभी के लिए फ्री है।त्योहार के दौरान गर्भवती महिलाओं व 2 साल तक बच्चों को सेवाएं देने के लिए 102 एंबुलेंस सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। प्रदेश में 108 सेवा की 2200 एंबुलेंस और 102 सेवा की कुल 2270 एंबुलेंस 24 घंटे संचालित हैं। आवश्यकता पड़ने एम्बुलेंस 102 या 108 पर कॉल करके निरूशुल्क एम्बुलेंस सेवा प्राप्त की जा सकती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |