Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: चुर्क एक परीक्षा केंद्र पर छात्राओं से हाथ का कलावा कटवाया गया तथा गले की माला निकलवाया गया लोगो ने किया विरोध।

विद्यार्थियों की धार्मिक आस्था से जुड़ा विषय बताया है।जानकारी के अनुसार उक्त विद्यालय को का परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

सोनभद्र। जिले में चल रही माध्यमिक शिक्षा परीक्षा के दौरान चुर्क स्थित में एक विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि परीक्षा देने पहुंचीं कुछ छात्राओं से हाथ का कलावा कटवाया गया तथा गले की माला और ताबीज उतरवा लिए गए। इस घटना को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कड़ा विरोध जताया है और इसे विद्यार्थियों की धार्मिक आस्था से जुड़ा विषय बताया है।जानकारी के अनुसार उक्त विद्यालय को का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परिषद और अभिभावकों का कहना है कि परीक्षा के दौरान जांच के नाम पर छात्राओं के धार्मिक प्रतीक उतरवाए गए, जबकि बोर्ड की निर्देशिका में इस प्रकार का कोई स्पष्ट प्रतिबंध उल्लेखित नहीं है।परिषद के पदाधिकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि परीक्षा केंद्र पर जांच की समुचित व्यवस्था नहीं थी और छात्राओं की तलाशी खुले स्थान पर की जा रही थी, जिससे वे असहज महसूस कर रही थीं।कुछ मामलों में अभिभावक मौके पर मौजूद नहीं थे, फिर भी धार्मिक प्रतीक हटवाए गए।इस मामले को लेकर परिषद ने जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि उचित कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन किया जाएगा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |