Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

चलती बस के नीचे आया Zepto डिलीवरी बॉय, सिर कुचला और थम गईं सांसें


तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के मेहंदीपट्टनम इलाके में सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसे में 25 वर्षीय डिलीवरी एग्जीक्यूटिव अभिषेक की जान चली गई। अभिषेक Zepto के लिए काम करता था और दुर्घटना के समय वह अपनी ड्यूटी पर था। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था और भारी वाहनों की लापरवाही को उजागर किया है।
घटना 5 जनवरी की है। शेखपेट का रहने वाला अभिषेक अपने दोपहिया वाहन से मेहंदीपट्टनम की मुख्य सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान गणेश ट्रेवल्स की एक निजी बस ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अभिषेक बस के टायर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। मेहंदीपट्टनम पुलिस ने निजी बस के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसी बीच, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अन्य डिलीवरी पार्टनर्स से भी अपील की है कि वे सड़क पर चलते समय हमेशा हेलमेट पहनें और यातायात नियमों का पालन करें।
इस घटना के बाद तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (TGPWU) ने प्लेटफॉर्म कंपनियों के खिलाफ कड़ा विरोध जताया है। यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष शेख सलाउद्दीन ने इस हादसे पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कंपनियों की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा, "10 मिनट की डिलीवरी समय पर शुरू होती है, 100 करोड़ के प्रोजेक्ट तुरंत लॉन्च होते हैं, लेकिन जब बात किसी मजदूर की जान और उसके परिवार को मुआवजे की आती है, तो ये कंपनियां पीछे हट जाती हैं।"

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |