Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

40 से ज्यादा सरकारी विभागों में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा! देशभर में 15 जगहों पर ED की छापेमारी


देश के 6 राज्यों के 15 शहरों में गुरुवार (8 जनवरी) सुबह से ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) छापेमारी कर रही है. ईडी की ये रेड लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहे स्कैम को लेकर है. इसके तहत एक संगठित गिरोह लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगता था. लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र और कॉल लेटर जारी किए जा रहे थे.

शुरुआत में ये स्कैम Indian Railways के नाम पर पकड़ा गया था लेकिन अब जांच में सामने आया है कि गैंग ने 40 से ज़्यादा सरकारी विभागों और संस्थानों के नाम पर भी लोगों को फंसाया. जिनमें Forest, RRB, Indian Post, Income Tax, High Court, PWD, Bihar Government, DDA, Rajasthan Secretariat समेत कई विभाग शामिल हैं.

ये गिरोह सरकारी विभागों के नाम से मिलते-जुलते फेक ई-मेल IDs बनाकर पीड़ितों को फर्जी जॉइनिंग लेटर भेजता था. भरोसा जीतने के लिए कुछ पीड़ितों को 2-3 महीनों तक सैलरी भी दी गई. कई लोगों को तो RPF, TTE और टेक्नीशियन जैसी पोस्ट पर भेजकर ऐसा माहौल बनाया गया. मानो उनकी असली नौकरी लग गई हो. बाद में इनसे मोटी रकम वसूली जाती थी

ईडी इस मामले में बिहार, बंगाल, यूपी, तमिलनाडु, गुजरात और केरल में छापेमारी कर रही है. इन 6 राज्यों के कुल 15 शहरों में ईडी की रेड जारी है. यूपी के गोरखपुर में ईडी ने 2 स्थानों पर छापेमारी की है. इसके अलावा इलाहाबाद में 1 और लखनऊ में भी 1 जगह छापेमारी चल रही है. बिहार के मुजफ्फरपुर में एक स्थान पर और मोतिहारी में भी 2 जगहों पर छापे मारे जा रहे हैं.

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी इस गैंग के 2 ठिकानों की जानकारी मिली है और यहां छापेमारी चल रही है. इसके अलावा राजकोट में भी छापेमारी की जा रही है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |