सोनभद्र/बभनी। छापेमारी करने पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के सह नोडल अधिकारी गुरु प्रसाद ने यह कह दिया कि स्वास्थ्य विभाग में बहुत बड़ा रैकेट चल रहा है। उन्होंने यह भी खुलासा कि यहाँ अवैध रूप से चला रहे अस्पताल व पैथोलाजी सेंटर संचालकों को छापेमारी की जानकारी यहाँ आने से पहले ही हो गयी थी। जिसका नतीजा यह रहा कि ऐसे संचालक अवैध अस्पताल व पैथोलाजी सेंटर बन्द कर फरार हो गए थे। क्या स्वास्थ्य विभाग में कोई विभीषण भी है जाने का पूरा लोकेशन बता दे रहा है सह नोडल ने गालीबाज अस्पताल संचालक के वायरल वीडियो के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह से उसकी भाषा व धमकी का लहजा था निश्चित तौर पर उसके पीछे कोई खड़ा है जो गलत कार्यों में पूरी तरह सपोर्ट कर रहा है। हालांकि सीएमओ के निर्देश पर एफआईआर के लिए थाने में तहरीर दिया गया गया। सह नोडल के इस पूरे बयान से यह तो साफ है कि जिले में एक बड़ा रैकेट काम कर रहा है जो लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड कर रहा है।आप को बता दे कि दूर दराज के फायदा उठा कर मरीजों के साथ माफिया कर रहे है शोषण अभी कुछ महीने पहले दुद्धि में राधा रानी हॉस्पिटल का मामला आया था प्रकाश में जिमसें हॉस्पिटल में कार्यवाही करने से अधिकारी बचे रहे और उसके बाद हॉस्पिटल अन्यत्र कही और चला गया जिससे स्वास्थ्य विभाग की भी किरकिरी बनी रही। आये दिन हंगामा,मार पीट मौत की सूचना मिलती है आखिर कार जांच टीम अवैध हॉस्पिटल को नोटिस क्यो देती है जब उसके पास ना तो रजिस्ट्रेशन ना डॉक्टर ना कोई व्यवस्था है तो नोटिस किस बात की दी जाती है ।सीधे एफआईआर दर्ज कराया जाय तो अच्छे अच्छे लोग अपने औकात पर आ जाएंगे।अभी मुख्यालय पर कई हॉस्पिटल नए नए खुल गए लेकिन उनके पास कुछ नही है लेकिन कही न कही सफेद पोस का संरक्षण तो नही बना हुआ है इसी लिए अधिकारी कार्यवाही से डरते है। वही सह नोडल डॉ गुरु प्रशाद के तहरीर पर पुलिस ने 318(4),15(3) नीरज प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर पंजीकृत कराया है अब देखना है कि आगे क्या कार्यवाही होगी।
!doctype>
