सोनभद्र। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (सांसद) के जन्मदिवस के अवसर पर घोरावल विधानसभा के छक्का में स्थित बृद्धा आश्रम में जाकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) के नेतृत्व में वृद्धो को कंबल वितरित कर प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया , जिसमें आशु दुबे ने कहा कि देश की आजादी के बाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और पूर्व-प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा जनपद सोनभद्र के अंदर जिन कार्य योजनाओं का लोकार्पण किया गया और उनकी स्थापना जिस सोच के साथ की गई रिहंद डैम, हिंडालको इंडस्ट्री , एनटीपीसी, अनपरा/ओबरा तापीय परियोजनाएं यह दर्षाती हैं कि कांग्रेस का सोनभद्र से कितना गहरा नाता था ,वही हम सभी के आदिवासियों के नेता रहे रामप्यारे पनिका इनका हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से बहुत ही आत्मीय लगाव था,उन्होंने यहां दलित ,आदिवासियों के लिए क्या कुछ नहीं किया , कांग्रेस की सोच इस जनपद के साथ थी कि यहां के दलित ,आदिवासी, किसान, मजदूर, महिलाएं, व्यापारी लोग जो जनपद में रह रहे हैं उनको दर-दर की ठोकरें खानी ना पड़े ,जिस सोच के साथ इन कल करखानों का निर्माण कराया गया था और यह भी किसी से छुपा हुआ नहीं है कि जब आदिवासियों पर यहां जुल्म हुआ घोरावल विधानसभा के उम्भा में जब उनके साथ अन्याय हुआ तो हमारी दीदी प्रियंका गांधी जी सर्वप्रथम दिल्ली से चलकर आदिवासियों की लड़ाई लड़ने का काम किया लेकिन इस तानाशाह सरकार ने उनको भी आने से रोकने का काम किया यह दर्शाता है कि कांग्रेस /गांधी परिवार का सोनभद्र से कितना गहरा नाता है।
!doctype>
