Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मनोज तिवारी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत! साजिश के तहत कोई चला रहा मेरी फर्जी फेसबुक ID


भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी ने अपने नाम से चल रही एक फर्जी फेसबुक आईडी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि इस फर्जी प्रोफाइल से उनकी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मनोज तिवारी ने आरोप लगाया है कि कोई अज्ञात व्यक्ति साजिश के तहत उनके नाम से फेक फेसबुक आईडी चला रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी असली फेसबुक आईडी पर ब्लू वेरिफिकेशन टिक लगा हुआ है, जिससे असली और नकली अकाउंट में आसानी से फर्क पहचाना जा सकता है।

मनोज तिवारी ने X पर लिखा, 'कोई अज्ञात व्यक्ति किसी साजिश के तहत मेरे फेक नाम से एक फेसबुक आईडी चला रहा है। मेरे रियल ID में ब्लू टिक है। मैं 22 जनवरी को ही न्यू दिल्ली जिले में इसकी शिकायत कर चुका हूं। पर आश्चर्यजनक तरीके से अभी भी उस फेक ID का न तो कोई पता चला है न ही व्यक्ति पकड़ा गया है। जल्दी से इस व्यक्ति को पकड़ा जाय और कड़ी सजा मिले।' उन्होंने दिल्ली पुलिस और पुलिस कमिश्नर से अपील की है कि इस मामले को जल्दी निपटाया जाए और दोषी को सख्त सजा दी जाए। दिल्ली पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज की है और मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही मुंबई में मनोज तिवारी के पूर्व घरेलू नौकर ने उनके अंधेरी (पश्चिम) स्थित फ्लैट से कुल 5.40 लाख रुपये चुरा लिए थे। आरोपी का नाम सुरेंद्र कुमार दीनानाथ शर्मा था, जिसे दो साल पहले नौकरी से निकाल दिया गया था क्योंकि वह डुप्लिकेट चाबियां इस्तेमाल कर रहा था। तिवारी के मैनेजर प्रमोद जोगेंद्र पांडे ने अम्बोली पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई थी। बाद में CCTV कैमरे की मदद से आरोपी को एक लाख रुपये के साथ पकड़ लिया गया था, और उसने पहले भी की गई चोरी की बात कबूल कर ली थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |