Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: बकाया पैसा मांगने पर ग्राहक ने दुकानदार को दी धमकी , मुकदमा दर्ज


लखनऊ । आलमबाग कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में संचालित एक स्टील पाइप दुकानदार ने  ग्राहक पर बकाया पैसा मांगने पर धमकी देने का आरोप लगा नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित अवध विहार कालोनी  निवासी इरशाद अहमद पुत्र मो यासीन के अनुसार उसकी कानपुर रोड पर उसकी स्टील पाइप की दुकान वर्ष 2012 से संचालित है और बीते वर्ष 2014 से आशियाना थाना इलाके स्थित बिजली पासी किला मोहम्मदी नगर निवासी शिवराम चैहान पुत्र स्व मंगल चैहान उसकी दुकान से

समान लेकर जाते थे तथा उनके अच्छे ग्राहक बन गए और दुकान से निरन्तर समान लेते रहे है और धीरे-धीरे करके ग्राहक शिवराम पर सात लाख रुपया कर्जा बकाया हो गया। आरोप है कि आरोपित ग्राहक शिवराम ने बीते 30 अप्रैल 25 को गवाह आरिफ तथा एसके चैहान के सामने सुलह-समझौता किया और तीन लाख रूपया मई में और शेष बचा चार लाख रुपया दो माह के अन्दर देने का वादा कर सुलह-समझौता किया लेकिन उसके बावजूद उन्हें एक पैसा भी नहीं दिया गया और अपना उपरोक्त पैसा मांगने पर आरोपित ग्राहक  शिवराम उलटे उनके संग गाली-गलौज करने के साथ उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे है । जिसके चलते उन्होंने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में पुलिस से लिखित नामजद शिकायत  करने के साथ सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णा नगर से मदद की गुहार लगा नामजद लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |