लखनऊ: कार सवार तीन दोस्तों पर दो दर्जन से अधिक दबंग हुए हमलावर किया घायल, मुकदमा दर्ज
January 28, 2026
लखनऊ । आलमबाग कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में बीते रविवार शाम कार सवार तीन दोस्तों पर दो दर्जन से अधिक दबंग अचानक लाठी, डंडे, लोहे की रोड और चाकू-चापड़ लेकर अचानक हमलावर हो गए और गाली-गलौज मारपीट करने के साथ उन्हें चोटिल अवस्था में छोड़ जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कृष्णानगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया मानवेन्दर मिश्रा पुत्र दान बहादूर मिश्रा तिवारी पुरम निवासी ,अश्वनी कुमार सिंह पुत्र उमेन्द्र प्रताप सिंह हाउस पुरानी चुंगी कानपुर रोड का निवासी व रिषभ शुक्ला पुत्र राजेन्द्र शुक्ला न्यू इन्द्रलोक कालेनी कृष्णा नगर आलमबाग का निवासी के अनुसार वह लोग कृष्णानगर थाना क्षेत्र में मसल टाउन आशाराम बापू रोड पर बीते 25 जनवरी की शाम अपनी कार में बैठे थे। आरोप है कि उस दौरान दो दर्जन से अधिक लोगों ने उनपर लाठी, डंडे, लोहे की रोड और चाकू-चापड़ से उनपर अचानक हमला कर दिया और उन्हें घायलावस्था में छोड गाली-गलौज करने के साथ उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए हमलावर फरार हो गए। वही पीड़ितों का कहना था वह लोग उक्त हमलावरों में से कुछ को पहचानते हैं, जिनके नाम ललित, कजरू, अर्जुन उर्फ गब्बर और विलन राणा हैं। जिसके चलते उन लोगों ने अपना प्राथमिक उपचार कराने के बाद उक्त हमला में शामिल लोगों के खिलाफ नामजद लिखित शिकायत की है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
.jpg)