कन्नौज- जिला जेल से दो बंदी फरार हो गए जिला जिला जेल प्रशासन मे हड़कम्प मच गया। बताते चले कि रात में जिला जेल में न्यू इयर की पार्टी रखी गई थी। कैदियों ने कंबल को आपस में जोड़कर रस्सी जैसा बनाया और दीवार को फांदकर निकल गए।
अनौगी स्थित जिला जेल से दो बंदी फरार हो गए हैं। इस घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है और मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
मिली जानकारी अनुसार, फरार हुए बंदियों ने कंबलों को आपस में बांधकर जेल की ऊंची दीवार पर चढ़ाई की और फिर वहां से भाग निकले। इस घटना के बाद से जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हो गये।
भागने वाले बंदियों के नाम अंकित और डिम्पी उर्फ शिवा बताए जा रहे हैं। फिलहाल, जेल प्रशासन और पुलिस अधिकारी इस मामले की गुपचुप तरीके से जांच में जुटे हैं। हालांकि, अभी तक इस घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
मामले की जानकारी होते ही समाधान दिवस छोड़कर डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी बिनोद कुमार जिला जेल के लिए निकल गए हैं। जिला जेल मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर अनौगी गांव के पास है। बता दें कि जेल से फरार बंदी अंकित पुत्र प्रेम चंद्र तालग्राम का रहने वाला था और ये 3/25 आम्र्स एक्ट में जेल में बंद था। वहीं दूसरा आरोपी डिम्पी उर्फ शिवा पुत्र चमन लाल मलगवां थाना ठठिया का रहने वाला था और पॉक्सो एक्ट में जेल में बन्द था।
.jpg)